अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. एनआईईपीवीडी क्या है?
एनआईईपीवीडी का पूर्ण रूप “नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विथ विजुअल डिसएबिलिटीज़ (NIEPVD)” है। यह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है।
2. एनआईईपीवीडी का मुख्य उद्देश्य क्या है?
एनआईईपीवीडी का मुख्य उद्देश्य दृष्टिबाधित व्यक्तियों को पुनर्वास, अनुसंधान, शिक्षा और प्रशिक्षण के अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है।
3. एनआईईपीवीडी की सेवाओं का लाभ कौन उठा सकता है?
एनआईईपीवीडी की सेवाएं मुख्य रूप से दृष्टिबाधित व्यक्तियों (अंधे या कम दृष्टि वाले), उनके परिवारों और देखभालकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं।
4. संस्थान द्वारा कौन-कौन सी सेवाएं प्रदान की जाती हैं?
एनआईईपीवीडी निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करता है:
- दृष्टिबाधित, बहु दिव्यांगता, बहिरे-अंधे व्यक्तियों हेतु विशेष शिक्षक और नैदानिक/पुनर्वास मनोवैज्ञानिकों के लिए दीर्घकालिक मानव संसाधन विकास पाठ्यक्रम।
- लघुकालिक एवं सीआरई कार्यक्रमों के माध्यम से क्षमता निर्माण एवं व्यावसायिक विकास।
- दृष्टिबाधित बच्चों के लिए नर्सरी से बारहवीं तक की स्कूली शिक्षा।
- अनुसंधान एवं विकास।
- रोजगार की पहचान एवं नियुक्ति।
- ब्रेल उपकरणों का निर्माण, वितरण और आपूर्ति।
- प्रारंभिक पहचान एवं हस्तक्षेप केंद्र के माध्यम से आरंभिक देखभाल।
- क्लीनिकल, रेफरल, मार्गदर्शन एवं परामर्श सेवाएं।
- ब्रेल, बड़े अक्षरों, ई-पब और ऑडियो फॉर्मेट में सुलभ पठन सामग्री का निर्माण एवं वितरण।
- एडीआईपी योजना के तहत सहायक उपकरणों का वितरण।
- कम्युनिटी एफएम रेडियो (हैलो दून) द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का प्रसारण एवं रेडियो जॉकी का प्रशिक्षण।
- दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग।
5. दृष्टिबाधितों को सेवा प्रदान करने हेतु एनआईईपीवीडी का मुख्यालय तथा उसके क्षेत्रीय एवं समेकित क्षेत्रीय केंद्र कहां स्थित हैं?
एनआईईपीवीडी का मुख्यालय देहरादून, उत्तराखंड में स्थित है। इसके क्षेत्रीय केंद्र चेन्नई (तमिलनाडु) में तथा 3 समेकित क्षेत्रीय केंद्र सुंदरनगर (हिमाचल प्रदेश), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) और जयपुर (राजस्थान) में हैं।
6. एनआईईपीवीडी द्वारा प्रदान किए जाने वाले दीर्घकालिक एचआरडी कार्यक्रम?
- एम.एड. स्पेशल एजुकेशन (VI) – 2 वर्ष
- एम.फिल पुनर्वास मनोविज्ञान – 2 वर्ष
- एम.फिल क्लीनिकल मनोविज्ञान – 2 वर्ष
- बी.एड. स्पेशल एजुकेशन (VI) – 2 वर्ष
- बी.एड. स्पेशल एजुकेशन (MD) – 2 वर्ष
- बी.एड. स्पेशल एजुकेशन (DB) – 2 वर्ष
- डी.एड. स्पेशल एजुकेशन (VI) – 2 वर्ष
- पी.जी. डिप्लोमा इन रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी (PGDRP) – 1 वर्ष
- इंटीग्रेटेड एम.एससी. एप्लाइड साइकोलॉजी – 5 वर्ष
7. दृष्टिबाधितों के लिए व्यावसायिक और कौशल विकास प्रशिक्षण?
एनआईईपीवीडी अपने मुख्यालय (116, राजपुर रोड, देहरादून, उत्तराखंड) और क्षेत्रीय केंद्र चेन्नई, तमिलनाडु में निम्नलिखित कौशल विकास पाठ्यक्रम संचालित करता है:
**मुख्यालय, देहरादून में:**
1. कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट – 1 वर्ष
2. ब्रेल आशुलिपिक एवं सचिवीय सहायक (हिंदी) – 1 वर्ष
3. कंप्यूटर एवं सहायक तकनीकों का उपयोग – 6 महीने
4. संगीत (वोकल एवं इंस्ट्रुमेंटल) – 9 महीने
5. कार्यस्थल और सामाजिक जीवन में अनुकूलन के लिए कौशल – 3 महीने
6. डाटा एंट्री ऑपरेटर – 6 महीने
7. माली – 3 महीने
8. रेडियो जॉकी – 9 महीने
**क्षेत्रीय केंद्र, चेन्नई में:**
1. ब्रेल स्टेनोग्राफी और सचिवीय सहायक (अंग्रेजी) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम – 1 वर्ष
2. रिफ्लेक्सोलॉजी में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम – 4 महीने
3. डाटा एंट्री ऑपरेटर – 6 महीने
4. कार्यस्थल और सामाजिक जीवन में अनुकूलन के लिए प्रशिक्षण – 3 महीने
5. कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम – 6 महीने
8. दृष्टिबाधित स्कूली बच्चों को एनआईईपीवीडी से कैसे लाभ मिल सकता है?
एनआईईपीवीडी का मॉडल स्कूल, सीबीएसई से संबद्ध है और दृष्टिबाधित बच्चों को प्री-स्कूल से 12वीं कक्षा तक शिक्षा प्रदान करता है। इसमें छात्रों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, यूनिफॉर्म, पुस्तकें एवं उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। विद्यार्थियों की रुचियों एवं योग्यता के अनुसार संगीत (गायन व वादन), मार्शल आर्ट्स, योग, स्केटिंग, पाक कला, कंप्यूटर और हस्तशिल्प का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
9. क्या एनआईईपीवीडी आवासीय सुविधा प्रदान करता है?
हां, एनआईईपीवीडी अपने छात्रों और प्रशिक्षुओं को शिक्षा और प्रशिक्षण की आवश्यकताओं हेतु समावेशी एवं सहायक वातावरण के साथ आवासीय सुविधा प्रदान करता है।
10. क्या एनआईईपीवीडी अनुसंधान और विकास में शामिल है?
हां, एनआईईपीवीडी दृष्टिबाधिता, सहायक प्रौद्योगिकी, सुगमता और समावेशी शिक्षा से संबंधित अनुसंधान और विकास परियोजनाओं में सक्रिय रूप से संलग्न है।
11. एनआईईपीवीडी की गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी कैसे प्राप्त करें?
आप एनआईईपीवीडी की आधिकारिक वेबसाइट (www.niepvd.nic.in) और सोशल मीडिया पेज (Facebook, YouTube, Instagram आदि) के माध्यम से कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
12. अधिक जानकारी के लिए एनआईईपीवीडी से कैसे संपर्क करें?
आप निम्नलिखित माध्यमों से एनआईईपीवीडी से संपर्क कर सकते हैं:
पता: नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विथ विजुअल डिसएबिलिटीज़, 116,
राजपुर रोड, देहरादून – 248001, उत्तराखंड, भारत
फोन: +91-135-2744491
ईमेल: director-niepvd@nivh.nic.in
वेबसाइट: www.niepvd.nic.in